पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभास्कर खेल। नागपुर विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन की मेजबानी में 27 जनवरी से नागपुर में होने वाली तृतीय सेंट्रल जोन अंडर-14 राजसिंह डुंगरपुर ट्रॉफी के लिए वीसीएस ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार अथर्व तायड़े को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। स्पर्धा के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में आकाश कुमार और यश थोराट के रूप में दो विकेट कीपरों को शामिल किया गया है, जबकि उस्मान गनी टीम के कोच होंगे।
स्पर्धा में विदर्भ के अलावा छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश की टीमें भाग ले रही है। स्पर्धा के फाइनल को छोड़कर सभी मुकाबले दो दिवसीय होंगे, जबकि फाइनल मैच तीन दिवसीय होगा। फाइनल मैच वीसीए सिविल लाइन के मैदान पर खेले जाएंगे, जबकि लीग मुकाबले सिविल लाइन के साथ कलमना के मैदान पर खेले जाएंगे। स्पर्धा के उद्घाटन मैच वीसीए और छत्तीसगढ़ के बीच सिविल लाइन्स के मैदान पर जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश में मध्य कलमना के मैदान पर खेले जाएंगे।
टीम : अथर्व तायड़े (कप्तान), यश राठौड़, आकाश कुमार (विकेटकीपर), आदित्य सबले, कार्तिक दाते, प्रेरित अग्रवाल, यश कदम, यश थोराट (विकेटकीपर), मंदार महाल्ले, रोहित दत्तात्रय, नयन चौहान, नचिकेत भुते, हर्षल धागे, अध्ययन डागा, मेहुल बुटी। सुरक्षित खिलाड़ी : अंकित देशमुख, अमन डेहनकर, अमन मोखाड़े, गणेश भोंसले, केतन अलशी। उस्मान गनी (कोच), नितीन खुराना (फिजियो), प्रशांत पंडित (मैनेजर)।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.