पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Eknath Khadase Committed On Legislature Election In Maharashtra

खड़से का उद्धव पर पलटवार : जिसके ज्यादा प्रत्याक्षी जीतेंगे, उसी पार्टी का बनेगा मुख्यमंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई। बीजेपी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर पलटवार करते हुए कहा है कि शिवसेना और बीजेपी के गठबंधन में जिस दल के ज्यादा विधायक चुनाव जीतेंगे उसी दल का मुख्यमंंत्री होगा।
खडसे ने बताया कि बीजेपी ओर शिवसेना गठबंधन में 1989 सालों से इसी नीति का अमल जारी है। इसमें नया कुछ नहीं है। इस बार भी यहीं नीति अमल में लाई जाएगी।
महाराष्ट्र विस चुनाव 15 अक्टूबर को हो रहे हैं। चुनाव से पहले ही शिवसेना और बीजेपी के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि उद्धव ठाकरे ने कल एक न्यूज चैनल से इंटरव्यू में कहा था कि महाराष्ट्र में महा युति सत्ता में आने पर शिवसेना का ही मुख्यमंत्री होगा।

लेकिन खडसे ने आज पुरानी नीति की याद दिलाकर शिवसेना और उद्धव ठाकरे को एक प्रकार से चेतावनी दी है। इसलिए महा युति के गठबंधन की सीटों के बंटवारों के लेकर जल्द हल न निकलने की संभावना जताई जा रही है।
फोटो : बीजेपी नेता एकनाथ खड़से की फाइल तस्वीर ।