फोटो : (बाढ़ पीड़ितों की सहायता केलिए पुणे के लोगों ने शुरू किया विशेष अभियान)
पुणे। भारत का स्वर्ग कहे जाने वाले
जम्मू-कश्मीर में कुदरती कहर बाढ़ से लाखों परिवार बेघर हो गए हैं। सैकंडों लोगों की जान इस विनाशकारी बाढ़ में जा चुकी है। पीड़ित परिवार की सहायता के लिए उद्देश्य से पुणे के स्थानीय लोगों ने शहर के चौक-चौराहों एवं दुकानदारों से
जम्मू-
कश्मीर के लोगों के लिए चंदा मांग कर हजारों रुपए इकट्ठा किए। बाढ़ में बर्बाद हुए परिवारों के मदद हेतु इकट्ठा किया गया चंदे की रकम को प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा जाएगा। ताकि जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए कुछ मदद हो सके। इस प्रयास को 'मिशन जेके' का नाम दिया गया है। यह मिशन अगले कई दिनों तक जारी रहेगा।
8 घंटे तक चले इस कार्यक्रम में 30 से ज्यादा लोग शामिल हुए। इस विशेष प्रयास में पुणे की दो एनजीओ वर्ल्ड हिन्दू वीमेन फोरम एंड युथ 4 डेवलपमेंट के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कार्यक्रम को संचालित करते हुए पुणे के आईटी प्रोफेशनल शिव सिंह ने कहा कि इंसानियत के तौर पर अगर हर व्यक्ति इस देश के एक-एक रूपया ही मदद के लिए दे तो लाखों परिवार फिर से अपना जीवन सवार कर आगे की जिंदगी जी सकते हैं। इसलिए हर व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि इस विकट परिस्थिति में आगे बढ़कर सहायता करें।
आगे की स्लाइड में देखिए पुणे के स्थानीय लोगों द्वारा बाढ़ पीडितों की सहायता के चलाये जा रहे अभियान की कुछ और तस्वीरें ...