(पुणे विश्विद्यालय की फाइल तस्वीर)
पुणे। महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को विधानसभा के लिए मतदान हो रहा है। उसी दौरान राज्य के विश्वविद्यालय और स्कूलों की परीक्षाएं भी शुरू हो रही थी। विधानसभा चुनाव की तारीखों को देखते हुए सावित्राबाई फुले विदयापीठ और महाराष्ट्र बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की समय-सारिणी में बदलाव किया है।
14, 15 और 16 अक्टूबर को ली जाने वाली परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। इस बारे में विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ वासुदेव गाड़े ने बताया कि विवि के छात्रों को मतदान प्रकिया में शामिल होने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
गाड़े ने बताया कि पुणे में बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं। उन्हें अपने गांव जाकर मतदान करना होता है। इसलिए इन तीन दिनों में उनकी परीक्षा नहीं ली जाएगी। मतदान होने के बाद 17 तारीख से उनकी परीक्षा होगी।