पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउस्मानाबाद. महाराष्ट्र में एक किसान दंपती ने महज छह एकड़ जमीन में 72 लाख रुपयों का बैंगन उगाकर कीर्तिमान बनाया है। सत्यवान व पवित्राबाई सुरवसे ने 8 से 10 फीट की लंबाई तक बढऩे वाली गॉलन एफ-1 प्रजाति का बैंगन अपने खेत में बोया। उन्होंने इसे अंगूर के बगीचे में लगाया। ताकि पौधों को लोहे की जाली का सहारा दिया जा सके। उनके खेत में आधे से एक किलो तक वजनी बैंगन पैदा हुआ है। छह एकड़ में करीब 300 टन उत्पादन हुआ। प्रति एकड़ खर्च ढाई से तीन लाख
सात एकड़ जमीन बढ़ाकर अब 95 एकड़ कर ली नई तकनीक व विविधता के तालमेल से उन्होंने अपनी सात एकड़ जमीन बढ़ाकर अब 95 एकड़ कर ली है। इसके लिए उन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। उनके पास छह ट्रैक्टर, 50 से अधिक मजदूर, 25 बोरवेल हैं। उन्होंने करीब 10 किलोमीटर दूर एक बांध से पानी लाने के लिए खास व्यवस्था भी कर रखी है। फिलहाल उन्होंने 52 एकड़ में अंगूर का बाग, अनार और अन्य फसलें लगा रखी हैं। |
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.