पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Female Candidates In Maharashtra Assembly Election 2014

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने 27 और बीजेपी ने 21 महिलाओं को बनाया उम्मीदवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की पत्नी अमिता चव्हाण की फाइल तस्वीर)
पुणे: आधी आबादी की शक्ति को पहचानते हुए महाराष्ट्र में इस बार बीजेपी और कांग्रेस ने सबसे ज्यादा महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की पत्नी अमिता चव्हाण समेत 27 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे समेत 21 उम्मीदवारों को विधानसभा का टिकट दिया है। इन चुनावों में एनसीपी ने 16 और शिवसेना ने 10 महिला उम्मीदवार उतारे हैं।
बीजेपी में अधिकतर नए चेहरे
बीजेपी की 21 महिलाओं की सूचि में पुणे की पार्वती विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाली माधुरी मिसल और पंकजा मुंडे ही पुराना नाम है। अन्य सभी बीजेपी में नए चेहरे हैं। मुंबई की दहिसर सीट से चुनाव लड़ने वाली सभासद मनीषा चौधरी एनसीपी छोड़ बीजेपी में शामिल हुई हैं।
कांग्रेस ने पुराने नामों पर दिखाया विश्वास
कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों में कई पूर्व महिला विधायकों को शामिल किया है। कांग्रेस ने कई महिला विधायकों पर फिर से भरोसा जताते हुए महाराष्ट्र की पूर्व महिला और बाल विकास मंत्री वर्षा गायकवाड, यशोमती ठाकुर, प्रणति शिंदे, निर्मला गावित और ऐनी शेखर को फिर एक बार टिकट दिया है। इसके अलावा कांग्रेस ने महाराष्ट्र सरकार में पर्यटन मंत्री रहे अश्वनी दोताले की रिश्तेदार असावरी दोताले को वारोरे विधानसभा से टिकट दिया है।
कांग्रेस के नए चेहरों में मुंबई की महिला कांग्रेस प्रमुख रहीं शीतल महात्रे, महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष शशिबेन शाह का नाम शामिल है।
दोनों ही पार्टियों का कहना है कि उन्होंने जमीन पर पार्टी के लिए काम करने वाली महिलाओं को इस बार टिकट दिया है। कई जगहों पर राजनीतिक दलों ने महिला उम्मीदवारों को ध्यान में रखते हुए अपने उम्मीदवार उतारे हैं।