पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुणे : फर्निचर गोडाउन में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो : आग में क्षतिग्रस्त गोदाम की तस्वीर )
पुणे : शहर के पिंपरी चिंचवड़ इलाके के ताथवड़े गांव में फर्निचर गोदाम में आग लगने से लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। इस आग में कोई जीवितहानि नहीं हुई है। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।
बताया जाता है कि ताथवड़े स्थित एक फर्निचर को गोदाम में सोफा बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। यह अाग कुछ ही पलों में पूरे गोड़ाउन में फैल गई। इसमें गोड़ाउन में रखा गया सामान और टीन जलकर खाक हुआ। हालांकि आग के कारण का पता नही चला है।
इस आग में लाखों रुपयों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पिंपरी के दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर 20 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया।