पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gangster Shoot Dead In Beed Of Maharashtra

आतंक समाप्त: मुठभेड़ में खतरनाक श्याम अपराधी आठवले ढेर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: (मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात अपराधी श्याम आठवले की फाइल तस्वीर)
औरंगाबाद: पिछले 25 साल से आतंक के पर्याय के रूप पहचान बना चुके कुख्यात अपराधी श्याम आठवले को रविवार शाम पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक कार से जा रहे आठवले को पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन उसने पहले पुलिस टीम पर हमला किया, जिसके बाद जवाबी कार्यवाही में वह घायल हो गया और हॉस्पिटल लेजाते वक्त उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने आठवले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार भी किया है, जबकि एक अन्य भागने में कामयाब रहा। गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक नवीनचंद्र रेड्डी ने बताया कि आठवले के बारे में जिले के गेवराई तहसील में होने की जानकारी सूत्रों से मिली थी। इस आधार पर स्थानीय अपराध विरोधी दस्ते (एलसीबी) के सहायक पुलिस निरीक्षक देशपांडे दल-बल के साथ रवाना हुए। इस दौरान धोंडराई के पास एलसीबी को एक संदिग्ध स्विफ्ट कार दिखी। जब टीम के एक सदस्य ने कार के पास जाने का प्रयास किया तो उसपर अचानक कार के भीतर से एक व्यक्ति ने गोली से हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस और कार में बैठे संदिग्धों के बीच गोलीबारी हुई।
श्याम आठवले बीड शहर के मालीबेस का रहने वाला था। वर्ष 1990 से वह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। 1992 में आईपीसी की धारा 302 के तहत उस पर हत्या का मामला दर्ज हुआ था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, फिरौती, डकैती, रोड रॉबरी, अवैध रूप से हथियार रखना, अपहरण-मारपीट के अपराधों में भादंवि की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। हाल ही में दीपावली के दिन मालीबेस में हुई डकैती के मामले में आठवले अपने बेटे सहित वांछित था। पूर्व में उसे कुछ समय के लिए जिलाबदर भी किया गया था।
आगे की स्लाइड में देखिए घटना से जुड़ी कुछ और तस्वीरें ....