पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • In Maharashtra Congress Contest Alone Says Cm Chavhan

महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस, सीएम चव्हाण ने दिए संकेत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की फाइल तस्वीर)
औरंगाबाद। कांग्रेस और एनसीपी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद थम नहीं रहा है। आज कांग्रेस नेता तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कांग्रेस द्वारा सभी 288 सीटों पर चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। चव्हाण ने कहा कि मैं दक्षिण कराड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाला हूं।

मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री चव्हाण औरंगाबाद आए थे। उस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बातें रखी। उन्होंने कहा कि, 'राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने स्वतंत्र रुप से लड़ने की तैयारी की है। उन्होंने प्रचार भी शुरू कर दिया है। इसलिए अब कांग्रेस ने भी स्वतंत्र रुप से चुनाव लड़ने की तैयारी की है।'
आगे चव्हाण ने बताया कि कांग्रेस ने सभी 288 सीटों के बारे में ब्यौरा इकट्ठा कर लिया है। सभी सीटों की सूची हाईकमान को भेजी जाएगी। साथ ही अगले दो दिनों में राकांपा के साथ गठबंधन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।