पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kavita Karkare Wife Of Slain ATS Chief Hemant Karkare Decleared Dead

शहीद हेमंत करकरे की पत्नी कविता करकरे का निधन, बच्चों ने किया अंग दान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(एटीएस के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे की पत्नी कविता करकरे की फाइल तस्वीर)
मुंबई. 26/11 के मुंबई हमले में शहीद हुए महाराष्ट्र एटीएस के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे की पत्नी का मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में निधन हो गया है। शनिवार शाम को उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद इलाज के दौरान कविता कोमा में चली गई थीं। सोमवार को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक कविता को उनके बेटे आकाश ने हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। डॉक्टरों के मुताबिक ब्रेन हैमरेज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटीलेटर पर रखा था। उनकी मृत्यु के बाद उनके बेटे आकाश ने उनके शरीर के सभी अंगों को हॉस्पिटल को दान कर दिया।
कविता के अंगदान पर उनकी दोनों बेटियों जुई नवरे और सयाली ने भी अपनी सहमति दी है। डॉक्टरों के मुताबिक कविता की किडनी और लीवर का इस्तेमाल किसी जरूरतमंद मरीज के लिए हो सकता है। इसके अलावा कविता की आंखें और उनकी त्वचा भी हॉस्पिटल को दान की गई ही।
हेमंत करकरे मुंबई में 26/11 हमले के दौरान आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गए थे। उनके साथ एडिशनल पुलिस कमिश्नर अशोक कामटे और सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विजय सालस्कर की भी मौत हो गई थी।