(महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस की फाइल तस्वीर.)
पुणे. महाराष्ट्र में हाल में संपन्न हुए 'महाराष्ट्र नेक्स्ट' कार्यक्रम की सफलता से उत्साहित मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस अब गुजरात की तर्ज पर निवेश शिखर सम्मेलन आयोजित महाराष्ट्र में भी करना चाहते हैं। इस कार्यक्रम की योजना अंतिम चरण में है।
मुख्य सचिव स्वाधीन क्षत्रिय ने कहा, ''जल्द ही हम निवेश शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे।'' इस प्रकार के सम्मेलन की समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर क्षत्रिय ने कहा, ''यह इस साल हो सकता है।'' गुजरात 2001 से हर दो साल पर 'वायब्रेंट गुजरात' सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इसका मकसद राज्य में निवेश को आकर्षित करना है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सरकार द्वारा आयोजित मुंबई नेक्स्ट कार्यक्रम में टाटा संस के चेयरमैन साइरस मिस्त्री, रिलायंस इंडस्टरीज के प्रमुख मुकेश अंबानी, उनके छोटे भाई अनिल अंबानी, भारतीय स्टेट बैंक की चेयरपर्सन अरुंधत्ती भट्टाचार्य समेत अन्य प्रमुख लोग शामिल हुए तथा शहर के लिए और ज्यादा करने की मंशा जताई।