पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local Train Service Collapsed In Mumbai, Harbar Railway Line

सीएसटी रेलवे स्टेशन के पास लोकल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई। सीएसटी रेलवे स्टेशन पर पनवेल से आ रही लोकल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरने से हार्बर मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।
पनवेल -सीएसटी लोकल ट्रेन फ्लैटफाॅर्म नंबर दो पर आ रही थी। उसी समय ट्रेन के पीछले दो डिब्बे अचानक पटरी से उतरे। हालांकि एक और दो नंबर फ्लैटफार्म पर रेल यातायात बंद कर दी है। वहीं आज हार्बर लाइन पर मेगा ब्लाॅक था उसे भी रद्द कर दिया है। आज छुट्टी का दिन होने से यात्रियों का इस हादसे से ज्यादा परेशान होना नहीं पड़ा है।
हालांकि रेलवे प्रशासन हार्बर मार्ग पर रेल यातायात सुचारु करने की कोशिश में जुटा है। रेलवे के सूत्रों ने बताया कि एक ओर दो नंबर से छोड़ी जानेवाली लोकल ट्रेनें कुछ घंटों के लिए तीन नंबर फ्लैटफार्म से चलाई जा रही है।
फोटो : मुंबई लोकल की फाइल तस्वीर