पुणे : दक्षिणी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अशोक सिंह को परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम) से सम्मानित किया गया है। सेना में दिए जाने वाले महत्वपूर्ण एवं उच्च श्रेणी का यह मेडल 26 जनवरी को उन्हें प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सेना कमांडर ने कहा कि यह बड़ा सम्मान पाकर वे अत्यंत अभिभूत हूं। पीवीएसएम पुरस्कार भारत की संप्रभुता की रक्षा के परम लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारतीय सेना की सबसे बड़ी कमान प्रमुख के प्रति मेरे संकल्प को मजबूत करता है।