पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा कि वह मुस्लिमों को आरक्षण के मुद्दे पर संवैधानिक विशेषज्ञों से राय लेने की प्रक्रिया में हैं।
अपनी सरकार को मुसलमानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए फडणवीस ने कहा कि पिछली कांग्रेस-राकांपा सरकार का इस बारे में रुख दोषपूर्ण था। फडणवीस की सरकार के कल 100 दिन पूरे हो जाएंगे।
44 वर्षीय मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा-शिवसेना सरकार मुस्लिमों के कल्याण के लिए समग्र नीति बनाएगी जिसमें परिणाम केंद्रित व्यय भी शामिल होगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.