फाइल फोटो: पृथ्वीराज चव्हाण।
नई दिल्ली. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल की तरफ इस्तीफा मिलने की पुष्टि कर दी गई है। गृह मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल ने कानूनी राय मांगी है। इस बीच, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे को फोन किया है। बताया जा रहा है कि राज ठाकरे बीमार हैं और उद्धव ने राज से उनका हालचाल पूछा। इस खबर के सामने आने के बाद शिवसेना और एमएनएस के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट तेज होने लगी है।
चव्हाण 11 नवंबर, 2010 से मुख्यमंत्री के पद पर थे। कांग्रेस की अगुआई वाली सरकार से एनसीपी के
समर्थन वापस लेने से सरकार अल्पमत में आ गई थी। गुरुवार को ही एनसीपी नेता अजित पवार ने कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने का एलान किया था। महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के तहत वोट डाले जाएंगे। 19 अक्टूबर को नतीजा आ जाएगा।
एनसीपी के समर्थन वापस लेने के बाद कांग्रेस का रुख
एनसीपी से गठबंधन टूटने के बाद कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि 174 सीटों पर हमारी तैयारी पूरी हो गई है और बाकी की सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान जल्द किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक एनसीपी ने कांग्रेस से आधी आधी 144 सीटें मांगी थी, लेकिन कांग्रेस को एनसीपी का यह प्रस्ताव मंजूर नहीं था। कांग्रेस ने सपा को 8 सीटें देने का फैसला किया है।
महाराष्ट्र विधानसभा की मौजूदा स्थिति
कांग्रेस 82
एनसीपी 62
बीजेपी 46
शिवसेना 44
अन्य पार्टियां 54
विधानसभा सीटें 288
आगे की स्लाइड में जानिए, महाराष्ट्र के किस हिस्से में कौन-सी पार्टी वर्चस्व बनाए हुए है और कौन-सी पार्टी का जनाधार कम हो रहा है: