पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपुणे। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत महाराष्ट्र में हर महीने 8 सौ करोड़ रुपए का अनाज बांटा जाएगा। राज्य में इस योजना को शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 31 जनवरी को नवी मुंबई के एरोली में केंद्रीय कृषिमंत्री शरद पवार व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण इस योजना का शुभारंभ करेंगे। एक फरवरी से यह योजना राज्य में लागू हो जाएगी। राज्य के खाद्य-आपूर्ति मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। देशमुख ने बताया कि राज्य के 8 करोड़ 77 लाख राशन कार्ड धारकों में से 7 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिलेगा। इन्हें हर माह 4 लाख मीट्रिक टन अनाज बेहद कम मूल्य पर वितरित किया जाएगा। जिसकी कीमत 800 करोड़ रुपए होगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.