पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Maharashtra Navanirman Sena Starting Gandhigiri

पहले की तोड़फोड़, अब कर रहे हैं गांधीगिरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणे। मनसे के कार्यकर्ताओं ने टोल नाकों की तोड़फोड़ कर आंदोलन करने के बाद अब टोल चुकाने को लेकर गांधीगिरी करना शुरू कर दिया है। वाहनचालकों का इस टोल टैक्स वसूली को विरोध नहीं है। कार्यकर्ताओं ने वाहनचालकों से टोल टैक्स न चुकाने की अपील की। इसकी शुरूआत राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला ठाकरे की मौजूदगी में दहिसर में हुई।
मनसे की ओर से राज्यभर में टोल नाकों की तोड़फोड़ करने के बाद भी वाहनचालक टोल टैक्स चुका रहे है। इस बात को ध्यान में लेते हुए अब मनसे ने गांधीगिरी करते हुए टोलनाकों के विरोध में जनजागृति करने की मुहिम शुरू कर दी है। इसकी शुरूआत विधायक प्रवीण दरेकर के नेतृत्व में की गई। इस समय शर्मिला ठाकरे भी मौजूद थी। इस उपक्रम के तहत टोलनाकों से गुजरने वाली गाड़ियों पर टोल टैक्स न चुकाने के स्टिकर लगाए गए और मनसे के आंदोलन को समर्थन देने की अपील की गई। इस दौरान टोल नाकों पर कार्यकर्ताओं द्वारा कुछ बवाल न किया जाए इसको ध्यान मे लेते हुए कुछ समय के लिए टोल टैक्स वसूली बंद रखी गई।