पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Major Fire In Truck At Pune Mumbai Express Way

पुणे: एक्सप्रेस वे पर ट्रक में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( आग का शिकार हुए ट्रक की तस्वीर)
पूना । एक्सप्रेस वे पर देर रात एक ट्रक आग की चपेट में आने जलकर खाक हुआ। इस हादसे की वजह से एक्सप्रेस वे पर सुबह पांच बजे तक यातायात ठप हुआ था। ट्रक के साथ लाखों का सामान जलकर खाक हुआ है। हादसे में कोई जीवित हानि नहीं हुई है।

पुलिस के मुताबिक स्टेशनरी से लदा हुआ ट्रक मुंबई से पूनाकी ओर जा रहा था। खंड़ाला एक्जिट के पास आते ही ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर ड्राइवर ने ट्रक रोक दिया और कूद पड़ा। उसने तत्काल दमकल को फोन किया। लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही ट्रक जलकर खाक हुआ। इस हादसे में लाखों का नुकसान हुआ।

हादसे के चलते हाईवे पर देर रात से जाम लगा हुआ था। पूना की ओर आनेवाली लेन बंद हुई थी। पुलिस के प्रयास से सुबह पांच बजे यातायात सुचारु हुआ। हालांकि ट्रक में आग लगने का कारण का पता नहीं चला है।