पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Malegaon Mayor And Deputy Mayor Election News

मालेगांव में शिवसेना की सहायता से MIM का उपमहापौर चुना गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मालेगांव : महाराष्ट्र की राजनीति में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिल रहा हैं। यहां शिवसेना की सहायता से मालेगांव महापालिका के उप महापौर चुनाव में एमआईएम का उम्मीदवार चुनकर आया है। मालेगांव के महापौर पद पर युनुस इसा का चयन हुआ है।
जबसे महाराष्ट्र में एमआईएम पार्टी की इंट्री हुई है तबसे शिवसेना इस पार्टी की आलोचना करती आ रही है। लेकिन आज शिवसेना के इस चुनाव में मतदान नहीं करने से एमआईएम सत्ता में आई है। शुरूआत में महापौर चुनाव के दौरान शिवसेना ने तीसरा महज पार्टी के उम्मीदवार हाजी इब्राहिम के पक्ष में वोटिंग की उनकी 46 वोटों से जीत हुई। लेकिन जब मौका उप महापौर चुनाव का आया तो शिवसेना ने न मालेगांव विकास गठबंधन पार्टी के उम्मीदवार सुनील गायकवाड़ के पक्ष में वोट किया और न ही एमआईएम के पक्ष में। शिवसेना के गैरहाजिर रहने के कारण युनुस इसा को 34 वोट मिलें और गायकवाड़ को 32 वोट मिले।
हिंदुत्व का झंडा बुलंद करने वाली शिवसेना द्वारा एमआईएम को इस प्रकार से अप्रत्यक्ष मदद दिए जाने के बाद से राजनीतिक गलियारे में दोनों के रिश्तों को लेकर अलग-अलग चर्चाओं का बाजार गर्म है।