पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपुणे। 'जी टॉकीज' ने हर साल की तरह ही इस साल भी अपना कैलेंडर लांच किया। साल 2015 के इस कैलेंडर को पहली बार चैनल के आफिशियल फेसबुक पेज पर लांच किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसे पहुंचाना है। इस कैलेंडर में मराठी अभिनेत्रियों के ग्लैमरस अवतार को दिखाया गया है। कैलेंडर के हर एक पेज पर आप एक अलग-अलग मराठी अभिनेत्री नजर आ रही है।
इस बार के कैलेंडर को प्रकृतिक सौंदर्य थीम पर तैयार किया गया है। अद्भुत सौंदर्य से समृद्ध महाराष्ट्र की भूमि और मराठी अभिनेत्रियों के सौंदर्य का अनुठा संगम इस कैलेंडर में मिश्रित है।
2015 के इस कैलेंडर में अभिनेत्री संस्कृति बालगुड़े, पूजा सावंत, अंजलि पाटिल, सई ताम्हणकर, सोनाली कुलकर्णी, पूर्वा पवार, तेजस्विनी पंडित, अदिति पोहनकर, नेहा पेंड्से, अमृता खानविलकर, मानसी नाईक आदि अभिनेत्रियों के सौंदर्य की झलक देखने को मिलेगी। अभिनेत्रियों के इस सौंदर्य को अपने कैमरे में फोटोग्राफर तेजस नेरूरकर ने कैद किया है।
इस कैलेंडर में मराठी अभिनेत्रियों के सौंदर्य को देख कर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह है 'देश का सबसे ग्लैमरस मराठी कैलेंडर'।
अगली स्लाइड पर क्लिक कर देखिए जी टॉकीज के कैलेंडर 2015 की कुछ और तस्वीरें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.