पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Meet Bollywood New Comer 'Major Mohammad Ali Shah

'रियल लाइफ’ हीरो ने पकड़ी बॉलीवुड की राह, मिलिए मेज़र अली शाह से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- मेजर अली मोहम्मद शाह अली बॉलीवुड के विख्‍यात एक्टर नसीरुद्दीन शाह के भतीजे हैं।)
बॉलीवुड में अक्सर स्टार किड्स को विरासत में एक्टिंग का करियर मिलता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं। जी हां, नसीरुद्दीन शाह के भतीजे अली मेजर मोहम्मद शाह की भी कुछ ऐसी ही कहानी है। अली शाह बहुत जल्द बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म में नज़र आने वाले हैं। इसमें आर्मी अफसर के रोल को लेकर वह काफी एक्साइडेट हैं, लेकिन फिल्म का नाम लेने से वो भी अभी मना करते हैं। पेश है उनसे बातचीत के कुछ अंश-
मिस्टर पुणे रह चुके हैं अली
23 सितंबर, 1979 को कोलकाता में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर जमीरुद्दीन शाह के घर जन्मे अली का सपना बचपन से ही एक एक्टर बनने का था। ऊटी के बोर्डिंग स्कूल लॉरेंस से अपनी पढ़ाई पूरी कर अली ने पुणे के फर्गुसन कॉलेज से बी.ए. इंग्लिश लिटरेचर में ग्रैजुएशन पूरा किया। यहां आने के बाद उनका एक्टिंग का शौक और परवान चढ़ा। कॉलेज से ज्यादा वक्त वो एफटीआईआई (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया) में गुजारते थे। उन्हें 1999 में मिस्टर पुणे के खिताब से नवाजा गया और उन्होंने कई ब्रांड के लिए मॉडलिंग भी की।
अली बनाना चाहते हैं बॉलीवुड में एक अलग पहचान, जानने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए...