पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपुणे:लोकमान्य तिलक ट्रस्ट द्वारा दिए जानेवाले लोकमान्य तिलक पुरस्कार के लिए इस वर्ष मेट्रोमैन ई. श्रीधरन के नाम की घोषणा हुई है। 1 अगस्त को तिलक स्मारक मंदिर में शाम साढ़े छह बजे मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की विशेष उपस्थिति में श्रीधरन को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दीपक तिलक ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक लाख रुपए, स्वर्णपदक तथा स्मृतिचिन्ह पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाएगा। श्रीधरन ने दिल्ली मेट्रो के प्रबंधक निदेशक पद पर नियुक्त होने के बाद निर्धारित समय में काम पूरा किया। उन्होंने किए हुए कार्य से वे मेट्रोमैन के नाम से जानने जाने लगे। फ्रांस ने उन्हें नाईट ऑफ दी लिजन ऑफ ऑनर पुरस्कार से सम्मानित किया है।
इस पुरस्कार से एस. एम. जोशी, कामरेड डांगे, इंदिरा गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, अटलबिहारी वाजपेयी, प्रणव मुखर्जी, राहुल बजाज, डॉ. कोटा हरिनारायण से सम्मानित किया जा चुका है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.