पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिना होमवर्क भाजपा में नहीं होता निर्णय : भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणे. भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद मीनाक्षी लेखी ने रविवार को यहां शिवसेना से युति तोडऩे के मुद्दे पर कहा कि बिना होमवर्क के पार्टी में कोई भी बड़ा निर्णय नहीं होता। हमें लडऩे की चुनौती दी गई जिसे हमने स्वीकार किया है। अब देखते है इस धर्मयुध्द में जनता किस का साथ देती है।
फे्रंड्स ऑफ बीजेपी द्वारा आयोजित समारोह में शामिल होने सांसद लेखी पुणे पहुंची थीं। समारोह से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में लेखी ने कहा कि युति तोडऩा पहले से तय था यह आरोप बेबुनियाद है। कोई आप पर दबाव डाल रहा हो तो आपसे कुछ भी काम नहीं हो सकता। दबाव को झेलने की भी सीमा होती है। भाजपा में कोई भी बड़ा निर्णय बिना होमवर्क के नहीं लिया जाता। निर्णय लेने से पहले काफी होमवर्क किया जाता है।
सामने से हमें लडऩे की चुनौती दी गई जिसका हमनें स्वीकार किया। चुनाव लडऩे के लिए उध्दव ठाकरे भी हमारे साथ खड़े हो जाए। यह धर्मयुध्द है। अब जनता तय करेगी शिवसेना का साथ देना है या फिर भाजपा का साथ देना है। आज सभी भाजपा के विरोधक बन गए हैं। उनमें शिवसेना भी होगी तो हमें कुछ फर्क नहीं पड़ता। शिवसेना का इतिहास क्या है यह तो सब जानते हैं। उसे दोहराने की जरूरत नहीं है।

नहीं पड़ेगी गठबंधन की जरूरत
सांसद लेखी ने कहा कि राज्य में भाजपा की ही सरकार आएगी ऐसा हमें भरोसा है। दो तिहाई बहुमत पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा। सरकार बनाने के लिए हमें किसी के साथ गठबंधन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।