मुंबई। विधानसभा चुनावों से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को पिंपरी में 50 कार्यकर्ताओं ने मनसे से नाता तोड़ा और आज मनसे के विधायक राम कदम पार्टी का दामन छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर लिया। कदम मुंबई के घाटकोपर पश्चिम सीट से विधायक हैं। पुणे में चल रहे विजय संकल्प सम्मेलन में राम कदम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अमित शाह के सामने बीजेपी में शामिल हुई।
पुणे के गणेश कला क्रीड़ा में शाम 7 बजे शाह की मौजूदगी में पश्चिमी महाराष्ट्र के कई नेता भी बीजेपी में शामिल हुए।
सूत्रों के मुताबिक राम कदम मनसे प्रमुख राज ठाकरे से नाराज थे। कदम पर कुछ मामले दर्ज हुए थे और मनसे की ओर से उनकी कोई सहायता नहीं की गई। इसके चलते वे नाराज चल रहे थे। पिछले दो महीनों से चर्चा थी कि कदम बीजेपी में जुड़ने वाले हैं।
पूनम महाजन ने किया था कदम का विरोध
सूत्रों का मानना है कि विधायक कदम के बीजेपी में शामिल होने को लेकर सांसद पूनम महाजन ने विरोध किया था। लेकिन बीजेपी नेता विनोद तावड़े और आशीष शेलार ने अमित शाह से कदम के बीजेपी में शामिल करने का आग्रह किया था।