पुणे। अपने कार्यकर्ताओं को टोल टैक्स न चुकाने की नसीहत देनेवाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे चार दिन के पुणे दौरे पर आज पुणे पहुंचे। राज ठाकरे ने मुंबई-पुणे यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले टोल ब्रिज पर किसी तरह का कोई भी टोल टैक्स नहीं दिया। राज ठाकरे का काफिला पुणे की ओर आने की भनक टोल बूथवालों को लगते ही उन्होंने पहले ही अपना टोल बूथ बंद कर दिया था।
टोल तोड़फोड़ के सूत्रधार राज ठाकरे आज पुणे दौरे पर है। शुक्रवार को मनसे का सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर मनसे की नीति तय की जानेवाली है। लेकिन राज के पुणे दौरे को लेकर अलग-अलग चर्चाएं चल रही है। पुणे के टोल नाकों पर मनसे कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने राज ठाकरे के भड़काउ आह्वान पर उनके खिलाफ दो मामले दर्ज किया है। इससे अब राज ठाकरे की गिरफ्तारी की संभावना है।
राज पर पुणे ग्रामीण पुलिस ने राजगड़ तथा लोणी-कालभोर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया हैं। लेकिन पुलिस सूत्रों की माने तो आज राज ठाकरे की गिरफ्तारी संभव नहीं है।
आगे की स्लाइड़ पर पढिए पूरा मामला....