(मनसे द्वारा जारी किया गया पोस्टर)
मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने महाराष्ट्र में होने जा रहे चुनावों से पहले वोटर्स को लुभाने के लिए पार्टी का ब्लू प्रिंट जारी किया। खास बात यह रही कि मनसे के इस ब्लू प्रिंट की घोषणा आज से 9 साल पहले राज ठाकरे ने पार्टी स्थापना के दिन की थी।
मनसे ने दिया ‘यह संभव है’ का नया नारा
‘यह संभव है’ के नारे के साथ मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के विकास का ब्लूप्रिंट जनता के सामने रखा। गुरुवार को मुंबई के एक सभागृह में उन्होंने इसे पेश किया। इस दौरान मनसे ने मराठी में एक पोस्टर भी जारी किया था जिसपर लिखा था ‘हम ऐसा महाराष्ट्र बनाएं जिससे दुनिया को हमसे डाह होने लगे। हां, यह संभव है। यह
बराक ओबामा के 2009 के राष्ट्रपति चुनाव के प्रसिद्ध नारे ‘हां, हम कर सकते’ से प्रभावित है।
लोगों से मांगा आईडिया
राज ठाकरे ने कहा कि अलग-अलग स्तर पर गहराई से अध्ययन करने के बाद यह विकास योजना तैयार की गई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह कोई अंतिम योजना नहीं है। अच्छे आइडियाज के लिए विकास योजना के दरवाजे हमेशा खुले हैं। राज ठाकरे ने ऐलान किया कि जल्द ही ब्लूप्रिंट के लिए नई वेबसाइट बनाई जाएगी, ताकी लोग अपने आइडिया ऑनलाइन दे सकें।
शिवसेना संग गठबंधन पर नहीं बोले कुछ भी
राज ने कहा कि घटस्थापना के अवसर पर कुछ लोगों का ‘घटस्फोट’ यानी तलाक हो गया, लेकिन आज इस विषय पर कुछ नहीं बोलूंगा। आज मैं केवल महाराष्ट्र के विकास के विचार व्यक्त करूंगा। राज ठाकरे ने चुटकी ली कि बाकी सारे लोग अपना-अपना विचार कर रहे हैं, कम से कम हम तो महाराष्ट्र के बारे में विचार करें।
2 हिंदी भाषियों को बनाया उम्मीदवार
ब्लू प्रिंट जारी करने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने अपने 153 विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी की है। मनसे महाराष्ट्र में 200 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। मनसे के कुछ पुराने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ नए कार्यकर्ताओं को भी उम्मीदवारी मिली है। अब बाकी 47 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान मनसे कब करती है इस पर सबकी नजरें लगी हैं। इस बार मनसे ने दो हिंदी भाषियों को उम्मीदवारी दी है। इनमें अखिलेश चौबे के कांदिवली पूर्व से और अंधेरी पश्चिम से रईस लष्करिया को टिकट दिया गया है।
आगे की स्लाइड में देखिए मनसे द्वारा जारी किया गया पार्टी के कुछ और पोस्टर्स ...