(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई। शहर के ओशिवरा इलाके में आज एक मॉडल एकता बब्बर(32) ने बिल्डिंग की छत से छलांग लगाकर अपनी दे दी। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताते हुए इसे अवसाद में उठाया गया कदम बताया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एकता की बिल्डिंग से गिरते ही घटनास्थल पर मौत हो गई।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पड़ोसियों के मुताबिक एकता पिछले काफी समय से एकता बब्बर तनाव में जी रही थी। 6 महीने पहले उसके पिता की मौत हो गई थी जिसकी वजह से वो मानसिक और आर्थिक कष्ट से गुजर रही थी। लोगों का कहना था कि पिछले काफी समय से एकता के पास काम नहीं था जो कि शायद उसके तनाव और मौत की वजह बना। फिलहाल एकता के बारे में पुलिस अभी छान-बीन कर रही है।
पुलिस को घटना स्थल से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एकता मुंबई में एक टैलेंट सर्च कंपनी चलाती थीं। पुलिस ने उनकी मां का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया है।