पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Modi Responsible For Delhi Election Defeat Says Anna Hajare

दिल्ली में बीजेपी की हार के लिए किरण नहीं मोदी जिम्मेदार: अन्ना हजारे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणे. वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली में हुई बीजेपी की हार को प्रधानमंत्री मोदी की हार करार दिया है। उन्होंने साफ किया है कि इस हार के लिए किरण बेदी जिम्मेदार नहीं है। अन्ना ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव के वक्त भ्रष्टाचार पर कोई बात न करके बड़ी गलती की और इसी का खामियाजा उसे इन चुनावों में भुगतना पड़ा।  अन्ना ने बीजेपी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि 9 महीनों में आश्वासनों की पूर्ति नही कर बीजेपी ने जनता का विश्वास खोया है। 
 
आगे अन्ना ने अपने पूर्व सहयोगी अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए आंदोलन का रास्ता न भूलने की सलाह दी है। अन्ना ने कहा कि, \"दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल में विश्वास दिखाया है। उन्हें  पुरानी गलतियों को न दोहराते हुए सादगी से दिल्ली में काम करना चाहिए। दिल्ली की जनता का निर्णय है।\" आगे अन्ना ने केजरीवाल को नसीहत देते हुए कहा कि, \"सीएम बनने के बाद दिखावा न करें। शपथ ग्रहण को बेहद सादगी से करना चाहिए।\" 
 
अन्ना ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, \"सरकार ने लोकपाल पर कुछ नहीं किया। सरकार द्वारा लाया गया भूमि अधिग्रहण बिल किसान विरोध है इससे किसानों को नुकसान होगा। मोदी ने वादा पूरी नहीं किया, आठ महीने हो गए भ्रष्टाचार पर कुछ नहीं किया। बीजेपी की ऐसी हालत क्यों हुई ये एक प्रश्न है।\"
 
सूत्रों की माने तो अरविंद केजरीवाल ने अन्ना से बात कर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। इसपर अन्ना ने कहा है कि तबियत खराब होने के कारण वह नहीं जा सकते लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में जाकर जरुर मिलेंगे।