पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

NCP से नाराज संसद भोंसले ने कहा: जब तक में न कहूं न करे प्रचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सांसद उदयनराजे भोंसले की फाइल तस्वीर)
पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे सतारा के सांसद उदयनराजे भोंसले ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि जब तक मैं न कहूं किसी भी उम्मीदवार का प्रचार ने करे। उनकी बैठक में उपस्थित न रहें। सांसद भोसले एनसीपी से नाराज चल रहे हैं। उनका कहना है कि उनके कार्यकर्ताओं का पार्टी में सम्मान नहीं किया जाता। कार्यकर्ताओं ने भी हाल में सांसद भोसले से मिलकर अपना दुःख बयां किया था। सतारा जिला परिषद का उपाध्यक्ष पड़ उनके कार्यकर्ता को मिले इसके लिए सांसद भोंसले ने पार्टी पर दबाव डाला था। इस पर उनके समर्थक रवि सालुखें को उपाध्यक्ष बना दिया गया। आगे भी वह इसी तरह रांकपा पर दबाव बना कर रखना चाहते हैं।
सांसद भोसले के समर्थक शिवाजी भोंसले ने बताया कि छत्रपति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष के नाते सोमवार को जनमंदिर से मुझे भी फोन आया और मुझसे कहा गया कि अगला निर्णय होने तक आप अथवा आपके कार्यकर्ता किसी भी उम्मीदवार के प्रचार में शामिल न हो।
इन क्षेत्रों में प्रभाव
सतारा-जावली, वाई, कोरेगांव तथा करहाड़ उत्तर इन चार निर्वाचन क्षेत्रों में सांसद भोंसले का प्रभाव है। अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में भी उनका काफी समर्थन है। अगर वह पार्टी से नाराज हो गए तो एनसीपी को बड़ा झटका लग सकता है।