मुंबई। देश की पहली मोनो रेल जल्द ही शुरू होने जा रही है। इस मोनो रेल सेवा के आने के बाद अब मुंबई में सफर आसान हो जाएगा। मोनो रेल को जल्द ही राज्य सरकार की हरी झंडी के बाद आम लोगों के लिए शुरू किया जाएगा। मोनो रेल को तीन दिन पहले सेफ्टी सर्टिफिकेट भी मिल गया है। एमएमआरडीए ने इसे राज्य सरकार के पास जमा भी कर दिया है। अब महाराष्ट्र सरकार इस पर अपनी अधिसूचना जारी करेगी। अधिसूचना के ठीक बाद ही मोनो रेल आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी।
आज हम आप को दिखाने जा रहे हैं देश की पहली मोनो रेल की कुछ और तस्वीरें ....