पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mumbai Police & Army Cleshes On Republic Day

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर मुंबई पुलिस और सेना के बीच उभरा विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई। मुंबई में पहली बार आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सेना और मुंबई पुलिस के बीच विवाद पैदा हुआ। राज्य के पुलिस महानिदेशक संजीव दयाल ने आरोप लगाया है कि समारोह के दौरान सेना का पुलिस के साथ अच्छा बर्ताव नहीं रहा है। इस घटना के विरोध में उन्होंने राज्यपाल के.शंकरनारायणन और मुख्यमंत्री पृथ्वीराजचव्हाण के साथ मंच पर बैठने से इनकार कर दिया।
मुंबई पुलिस ने पहली बार गणतंत्र दिवस का मुंबई के मरीन ड्राइव और शिवाजी पार्क में क्वीन नेकलेस पर आयोजन किया था।
इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस ने किया था इसलिए पुलिस को लगता था कि उसे प्रधानता मिलें। वहीं सेना की कमांड होने के कारण सेना ने दूसरा स्थान स्वीकार ने से इनकार किया। सेना का कहना था कि आज गणतंत्र दिवस है और इसकें लिए सैनिक दिन-रात जान की बाजी लगाते हैं। आखिर इस मामले में राज्यपाल के. शंकरनारयणने प्रोटोकाॅल के अनुसार सेना को ही महत्वपूर्ण बताया और पुलिस को अपना रवैया वापस लेने के लिए कहा। पुलिस महानिदेशक संजीव दयाल ने इसका निषेध करते हुए मंच पर बैठने से इनकार कर दिया।
इस समारोह में महाराष्ट्र और देश के विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति का दर्शन कराया गया। समारोह में हवाई हमले का खतरा होने संभावना होने की वजह से कड़ी सुरक्षा काइंतजाम किया था। इसके साथ ही मरीन ड्राइव का पूरा इलाका नो फ्लाइंग ज़ोन घोषित किया था। मुंबई के नागरिकों को दिल्ली की तरह यहां पर भी विभिन्न चित्ररथ देखने को मिले। इस समारोह में सलमान खान, प्रीति ज़िंटा, सुश्मिता सेन सहित कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की।