पुणे। शहर में प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया वसूलने के लिए पिंपरी महानगरपालिका द्वारा शुरू किया गया अनोखा तरीका असरदार साबित होने लगा है। बकायादारों के घर-दुकान-कार्यालयों के सामने बैंड बाजा बजाने की योजना के पहले ही दिन पिंपरी मोरवाड़ी के एक व्यापारी ने साढ़े 4 लाख रुपयों का बकाया टैक्स जमा करवाया।
निर्धारित अवधि में टैक्स अदा न करने वाले बकायादारों को बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद उन पर कोई असर नहीं हो रहा है। पिंपरी-चिंचवाड़ इलाके में 3 लाख 60 हजार सम्पत्तियां हैं। इनसे वसूल होने वाले प्रॉपर्टी टैक्स का 181 करोड़ रुपए बकाया है। इनमें से अदालती मामलों में 79 करोड़ रुपयों का टैक्स बकाया है। शेष 102 करोड़ रुपयों की प्रभावी वसूली करने के लिए मनपा द्वारा अलग-अलग तरीके किए जा रहे हैं। एलबीटी आमदनी में लगातार आ रही गिरावट के मद्देनजर टैक्स का बकाया वसूलने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के चलते बकायादारों के घर, कार्यालय, दुकानों के सामने बैंड बजाने का फैसला लिया गया है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरा मामला ...