पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपुणे. दो साल पहले पुलिस को झांसा देकर भागे हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसको हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा हुई है। डकैती प्रतिबंधक विभाग के पुलिस निरीक्षक रघुनाथ फुगे की टीम ने उक्त कार्रवाई की है।
उन्होंने बताया कि विजय मारुति ढमढेरे को गिरफ्तार किया गया है। उसने अपने चार साथियों से मिलकर वर्ष 2010 में भोसरी में हर्षद तिखे नामक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। भोसरी पुलिस थाने में घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में न्यायालय ने दो साल पहले आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वह पुलिस को झांसा देकर भाग निकला था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.