फोटो: (विधानसभा सत्र से पहले आंदोलन करते कांग्रेस के नेता)
पुणे/नागपुर। महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार के पहले शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने सरकार के विरोध में आंदोलन का एलान किया था। लेकिन कार्यकर्ताओं की कमी की वजह यह आंदोलन सफल नहीं हो सका। कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर विधि मंडल पर हल्लाबोल मोर्चा का आयोजन किया था। इस मोर्चा में नेता आक्रमक हुए लेकिन कार्यकर्ता थे।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने विधान भवन पर हल्लाबोल आंदोलन किया। लेकिन इसमें 4-5 कार्यकर्ता ही मौजूद थे। कांग्रेस नेता नितिन राउत ने बताया कि इस आंदोलन में राज्य के अलग-अलग राज्यों से आनेवाले कार्यकर्ता समय पर नही पहुंच सके।
आंदोलन के दौरान गायब रहे कार्यकर्ताओं पर बीजेपी ने चुटकी लेते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने तो कांग्रेस का साथ छोड़ा ही था अब कार्यकर्ता भी साथ छोड़ गए हैं।