औरंगाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा चुनाव प्रचार प्रमुख नारायण राणे ने एनसीपी को चेतावनी देते हुए कहा है कि कांग्रेस द्वारा दी गई 124 सीटों पर एनसीपी को चुनाव लड़ना चाहिए। एेसा नहीं होने पर कांग्रेस सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।
राणे ने आघाड़ी की सीटों के लेकर बोलते हुए एनसीपी को चेतावनी दी है कि कांग्रेस द्वारा 124 सीटों पर एनसीपी को खुश होना चाहिए। और गठबंधन बरकरार रखते हुए चुनाव लड़ना चाहिए।
राणे ने महा युति के बीच चल रहे विवाद की भी आलोचना करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में मोदी लहर नहीं चलेगी। शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन न टूटे यह हमारी भी इच्छा है। उनका गठबंधन हो या न हो कांग्रेस चुनाव लड़ने वाली है। लेकिन शिवसेना और बीजेपी के बीच मुख्यमंत्री पद की वजह से ही विवाद उभरा है।
(फोटो : कांग्रेस नेता नारायण राणे की फाइल तस्वीर)