पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • NFC Has Shown To Outperform Own Rabbani Club

एनएफसी ने दिखाया दम रब्बानी क्लब को दी मात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागपुर: मौजूदा सुपर डिवीजन चैंपियन नागपुर फुटबॉल क्लब ने जिला फुटबॉल संघ की एलीट डिवीजन फुटबॉल लीग स्पर्धा के लीग चरण के अंतिम मुकाबले में खिताबी दावेदार रब्बानी क्लब कामठी को 2-0 से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ ऊंचे मनोबल के साथ एनएफसी सुपर लीग में अपनी दावेदारी पेश करेगा। वहीं सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में बिगबेन फुटबॉल ने इलेवन स्टार को 1-0 से हराकर पूरा अंक हासिल किया है।
मोतीबाग स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मैदान पर खेले गए एलीट डिवीजन के अंतिम लीग मैच में एनएफसी ने रब्बानी क्लब की कड़ी चुनौती के बीच शून्य के मुकाबले दो गोल से जीत दर्ज की। मध्यांतर तक विजेता टीम को 1-0 की बढ़त हासिल थी। एनएफसी की ओर से पूर्वार्द्ध के 15वें मिनट पर राशिद अहमद ने पहला गोल किया। मैच में पिछड़ने के बाद रब्बानियों ने जरूर आक्रमण की गति को बढ़ाया, लेकिन स्कोर करने में उसे कामयाबी नहीं मिली। दूसरे हॉफ के 77वें मिनट पर इमैन्युअल ओकाओ ने स्कोर कर एनएफसी की जीत पक्की कर दी। मैच के दौरान विजेता टीम के सागर चिंतला को 55वें और इमैन्युअल ओकाओ को 66वें मिनट जबकि रब्बानी क्लब के मोहम्मद अली को 20वें, अल्ताफ इमरान को 55वें और सादिक अख्तर को 84वें मिनट पर पीला कार्ड दिखाया गया। वहीं सुपर डिवीजन के मैच में बिगबेन ने अंकित तिवारी द्वारा 35वें मिनट पर दागे गए गोल की मदद से इलेवन स्टार को 1-0 से हरा दिया। मैच में इलेवन स्टार के मोहम्मद फैजान को 32वें मिनट पर पीला कार्ड दिखाया गया।