पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ओशो की भक्ति पर लगा प्रतिबंध, तो भूख हड़ताल पर बैठ गया यह भक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणे। ओशो कम्यून पर अपने खिलाफ प्रतिबंध का आरोप लगाते हुए ऑस्ट्रेलिया का एक ओशो सन्यासी बीते 9 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठा है। एंथनी डुरैल उर्फ स्वामी ध्यान विरल नाम के इस सन्यासी ने ओशो कम्यून पर आरोप लगाया है कि कम्यून ने उस पर जिंदगी भर के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं कम्यून का कहना है कि उन पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगा है।
यह सन्यासी पिछले 9 दिन से भूख हड़ताल पर है। अनशन पर बैठे सन्यासी ने पिछले 9 दिन के दौरान सिर्फ कॉफी, जिंजर टी और जूस ही पिया है। फिलहाल सन्यासी का स्वास्थ्य एक दम ठीक है और वह आसानी से चल फिर रहा है। स्वामी ध्यान विरल ओशो की एक फोटो को लगा कर उसके सामने पूजा कर रहे हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरा मामला ...