पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

औरंगाबाद में भीड़ ने मांस से लदे पांच ट्रकों में लगाई आग, हाइवे पर घंटो तक लगा जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औरंगाबाद। जिले के वैजापुर तहसील के गारज गांव में औरंगाबाद- नासिक हाईवे पर भीड़ ने मांस से लदे पांच ट्रकों को आग के हवाले किया। इस हादसे के चलते हाइवे पर घंटों तक जाम लगा रहा। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं।
सूत्रों के मुताबिक मांस और हड्डियों से लदे पांच ट्रक हैदराबाद से मालेगांव की ओर जा रहे थे। कुछ लोगों ने यह ट्रक कसारी घाट में रोके और वहीं वापस लौटाएं। पांचों ट्रक गारज गांव स्थित ढेकी नदी पर बने पुल पर आते ही कुछ लोगों ने ड्राइवरों को ट्रक से नीचे उतारा और ट्रकों में आग लगा दी।
इस दौरान घटनास्थल पर काफी भीड़ इकट्ठा हुई थी, वाहनों की दूर तक कतारें लगी थी। पुलिस और दमकल के मौके पर पहुंचने के बाद खाक हुए ट्रकों को सड़क से हटाया गया और दे रात यातायात सुचारू किया गया। विशेष पुलिस महानिरीक्षक अमितेश कुमार, पुलिस सुपरिटेंडेंट बसवराज तेली, गंगापुर की डीवाईएसपी जयश्री देसाई ने घटनास्थल का मुआयना किया।
(फोटो : भीड़ द्वारा आग के हवाले किए गए ट्रकों की तस्वीर)