पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मांस से लदे ट्रक को भीड़ ने आग के हवाले किया, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमनगर जिले के साकुरी गांव इलाके में नेशनल हाईवे पर लोगों ने गोमांस से लदे एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने आग बुझाने पहुंची दमकल की गाडियों पर भी हमला बोल। पुलिस ने भीड़ को घटनास्थल से हटाने के लिए हलके बल का भी इस्तेमाल किया। हालांकि इस हादसे को लेकर किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस के मुताबिक शिर्डी-रहाता रोड़ से दोपहर तीन बजे यह ट्रक मालेगांव की ओर जा रहा था। ट्रक में मांस की दुर्गंध आ रही थी। इसलिए कुछ लोगों ने इस ट्रक का पीछा कर उसे रोका और ड्राइवर से इस बारे में पूछा तो उसने संदिग्ध जवाब दिया। बाद में भीड़ ने ट्रक के पिछले हिस्से में झांककर देखा तो उसमें गोमांस भरा हुआ था। तब तक ड्राइवर और क्लीनर भाग निकले। भीड़ ने गुस्से में आकर ट्रक में आग लगा दी।
इस हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल के जवान मौके पर पहुंचे लेकिन भीड़ ने उन्हें आग पर काबू पाने से रोक दिया और उन पर पथराव भी किया। भीड़ को वहां से हटाने के लिए पुलिस को उनपर लाठीचार्ज भी करना पड़ा। हस हादसे के चलते नेशनल हाईवे कई घंटों तक जाम रहा।