पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pimpari Kamishnar Shrikar Pardeshi Tranfarmer Case

पिंपरी-चिंचवड़ शहर निगम कमीशनर श्रीकर परदेशी का तबादला रोकने के लिए अन्ना करेंगे जनांदोलन का नेतृत्व

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणे। पिंपरी- चिंचवड़ शहर निगम के आयुक्त डा. श्रीकर परदेशी के तबादले को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। पिंपरी के लोगों ने पहले ही उनके तबादले का विरोध किया है। अब वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे ने परदेशी के समर्थन में मुख्यमंत्री से पत्र लिखकर कहा है कि वे अब उनके नेतृत्व में जनांदोलन करनेवाले है। वहीं स्वाभिमान किसान संगठन के संस्थापक अध्यक्ष सांसद राजू शेट्टी इस आंदोलन की लड़ाई में उतरे है। सोशल मीडिया पर भी डाॅ. परदेशी को भारी समर्थन मिल रहा है। अन्ना का कहना है कि करोडों का जमीन घोटाला करनेवाले विभागीय आयुक्त पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, वही पिंपरी शहर निगम के तहत कई उपक्रमों को सफलता से चलाने वाले आयुक्त परदेशी का तबादला किया जा रहा है। राष्ट्रवादी के आज़म भाई पानस रे के साथ पुणे और पिंपरी चिंचवड़ के कई संगठन और संस्थाएँ जन आंदोलन की तैयारी में है। तो विपक्ष ने भी तबादले को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की है।

पिॆपरी -चिंचवड़ स्थित अवैध निर्माण कार्यों के विरोध में जोरदार महिम चलाने वाले डाॅ. परदेसी ने पिंपरी शहर निगम का प्रशासकीय कामकाज पारदर्शी, गतिमान और लोकाभिमुख बनाने के लिए सारथी, ई-गर्वनेंस जैसे कई सफल उपक्रम चलाए हैं। डाॅ परदेशी के तबादले के लिए पिछले की महीनों से प्रयास किए जा रहे थे । बीच-बीच में उनके तबादले को लेकर अफवाह फैलती रही। परदेशी के तबादले के विरोध में लोगों का मिल रहा समर्थन देखकर राजनीतिक दलों के पैरों तले की जमीन खिसकने लगी है।