पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Police Arrested 5 Activist Of Matang Party

श्रम मंत्री को काले झंडे दिखाने के मामले में पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औरंगाबाद। दलितों के लिए आरक्षण कोटे से अलग हिस्से में मातंग समाज को आरक्षण देने की मांग करते हुए लहुजी सेना के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के श्रम मंत्री बालासाहब थोरात को पुलिस कमिश्नर ऑफिस के देवगिरी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के समारोह के दौरान काले झंड़े दिखाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने काले झंडा दिखाने के आरोप में पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
परेड़ की आखिरी चरण में स्काउट गाइड़ का दस्ता मैदान से बाहर जा रहा था। मौका पाकर लहुजी सेना के रतन चंदन शेलार, प्रमोद रामहरी कांबले, संतोष शंकरराव पवार, आनंद बाबुराव चांदणे और प्रकाश विठ्ठल शेजवल आदि कार्यकर्ता इस मैदान से सटे दरगाह के गेट से काले झंडे लेकर मैदान में उतरे और श्रम मंत्री को काले झंड़े दिखाते हुए जोर-जोर से नारे लगाने लगे। कार्यकताओँ द्वारा अचानक गई इस हरकत से पुलिस भी उलझन में पड़ गई। आखिरकार पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बेगमपुर पुलिस थाने में कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकारी कामकाज मे अटकलें पैदा करने और संविधान की अवमानना करने का मामला दर्ज किया है।