पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महायुति में दरार: जनहित किसान संगठन महायुति से अलग हुआ, 5 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : प्रभाकर देशमुख की फाइल तस्वीर।
पुणे। पानी की समस्या को लेकर उप मुख्यमंत्री के खिलाफ आंदोलन कर सुर्खियों में रहे महाराष्ट्र जनहित किसान संगठन के नेता प्रभाकर देशमुख ने महायुति से बाहर होने का फैसला कर लिया है। देशमुख ने महायुति के नेताओँ से सोलापुर और बारामती विधानसभा सीट पर संगठन को चुनाव लड़ने की मांग की थी। लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई। इसी बात से नाराज देशमुख महायुति से अलग हो रहे हैं।
प्रभाकर देशमुख ने महायुति के नेताओं से अजित पवार के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए बारामती की सीट मांगी थी। इसके उन्होंने देवेंद्र फड़नवीस, महादेव जानकर, रामदास आठवले, शिवसेना नेता दिवाकर रावते, सदाभाउ खोत आदि नेताओं से गुहार लगाई थी। लेकिन देशमुख की दखल नहीं ली गई। इससे नाराज प्रभाकर देशमुख ने कहा कि, 'लोकसभा चुनाव में हमारे संगठन के नेता तथा कार्यकर्ताओं बड़ी उम्मीद के साथ महायुति का प्रचार किया लेकिन महायुति के नेताओँ को हमारी परवाह नहीं है। इसलिए गठबंधन से बाहर होने का निर्णय लिया गया है।'
सोलापुर की पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगा संगठन
देशमुख ने बताया कि महाराष्ट्र जनहित किसान संगठन सोलापुर जिले की मंगलवेढ़ा, माढ़ा, उत्तर सोलापुर, मोहोल और दक्षिण सोलापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाला है। इसके लिए चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू भी किए जाएंगे।