पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राज ठाकरे के आह्वान पर पूरे महाराष्ट्र में नाकों पर तोड़फोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि 'महाराष्ट्र में लोग टोल प्लाजा पर एक रुपया भी न दें। यदि कोई विरोध करे तो उसे तोड़ दें।' राज का फरमान होते ही मनसे कार्यकर्ताओं ने राज्य के कई टोल बूथों में तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने पार्टी के कई बड़े नेताओं को हिरासत में लिया है। कांग्रेस और राकांपा नेताओं ने मनसे के इस कदम की कड़ी आलोचना करते हुए राज ठाकरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने नई सड़कों के निर्माण के लिए टोल को जरूरी बताते हुए इसे खत्म करना अव्यवहारिक करार दिया है। नवी मुंबई में रविवार रात को राज ने कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। राज ने कहा 'कानून के तहत जो हो सकता था, हमने किया। कोर्ट भी गए। लेकिन वहां तो पुरानी ही फिल्म- 'तारीख पर तारीख' चल रही है। यदि टोल बूथ पर टोल देने से इनकार करने पर ट्रैफिक जाम होता है तो परवाह मत करो। किसी भी समस्या से घबराने की जरूरत नहीं है।' इसके कुछ ही घंटे बाद मनसे के कार्यकर्ता सड़कों पर आ गए। छह से ज्यादा बूथ तो सिर्फ ठाणे में तोड़े गए। नागपुर, वाशी, कल्याण, दहिसर, पुणे, ऐरोली, नाशिक और औरंगाबाद में भी टोल बूथ में तोडफ़ोड़ हुई। पुलिस ने मनसे विधायक प्रवीण दरेकर, शालिनी ठाकरे, संजय घाड़ी और पार्षद रूपाली पाटील समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
सीएम ने कहा टोल जरूरी
मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि विपक्ष भले ही राज्य से टोल समाप्त करने की बात कर रहा है, पर मुझे यह व्यवहारिक नहीं लगता। जिन्होंने सड़कों के निर्माण में निवेश किया है। उनकी लागत निकालने के लिए टोल अनुबंध किए गए हैं। टोल बंद कर दिया गया तो नई सड़कों का निर्माण भी बंद हो जाएगा।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरा मामला ...