पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pune Police Arrested Agent In Sex Racket

घुमाने के बहाने युवती को पुणे लाया और करवाया यह गलत काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणे : पुलिस के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने शहर के बुधवार पेठ स्थित वेश्यालय पर छापा मारकर बांग्लादेश की एक युवती को देह व्यापार के दलदल से मुक्त करवाया है। इस मामले में पुलिस ने एक दलाल को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने पर उसे 31 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल अमीरुल शेख (23) है। इस मामले में सहायक पुलिस निरीक्षक जीएम बागवडे ने शिकायत दर्ज की है। मामले के फरार आरोपी रिदोय और जहांगीर आलम की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस ने बताया कि रिदोय 20 वर्षीय बांग्लादेशी युवती को घुमाने के बहाने पुणे लेकर आया था। इसके बाद उसे शेख को बेच दिया था। बाद में शेख बुधवार पेठ स्थित एक मकान में उससे जबरदस्ती वेश्यावृत्ति करवाता था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर कर पीड़ित युवती को मुक्त करवाया।