(जर्मन ट्रायथलॉन में 42 किमी की रनिंग डॉ. निशित बिनीवाले ने जीती।)
पुणे. डॉ. निशित बिनीवाले 22 साल के हैं। छह महीने पहले उन्होंने अपना एमबीबीएस पूरा किया। देखने में दुबले-पतले। लेकिन एथलेटिक्स का शौक इतना कि पिछले छह महीनों में खुद काे झोंक दिया जर्मन ट्रायथलॉन की तैयारियों में। सुबह तीन बजे उठकर आठ बजे तक प्रैक्टिस करते। क्योंकि उसके बाद क्लीनिक भी जाना होता।
निशित बताते हैं कि ट्रायथलॉन शारीरिक के साथ मानसिक कसौटी की परीक्षा लेती है। इसमें 3.8 किलोमीटर तैरने के बाद 180 किमी की साइकलिंग और फिर उसी के बाद 42 किमी की रनिंग करना होता है। यह सब 15 घंटे के भीतर जल्दी से जल्दी। जर्मनी में जब स्पर्धा हुई तो तापमान 40 डिग्री थी। कई प्रतियोगियों ने इस कारण से ही अपने नाम वापस ले लिए। निशित खुशी जताते हैं कि विदेशी धरती पर तिरंगा लहरा पाए।
आगे की स्लाइड्स में देखें जर्मनी में हुई ट्रायथलॉन प्रतियोगिता की तस्वीरें