पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Raj Thackeray Makes Cartoon Of Pm Modi And Amit Shah

कार्टून बना राज ठाकरे ने साधा पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(मनसे प्रमुख राज ठाकरे द्वारा बनाया गया कार्टून)
पुणे.दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मिली करारी हार पर कभी उनके साथ खड़े रहे राज ठाकरे ने भी निशाना साधा है। अपने चिरपरिचित अंदाज से अलग इस बार मनसे प्रमुख ने एक कार्टून बनाकर बीजेपी के शीर्ष नेताओं की खि‍ल्ली उड़ाई है। इस कार्टून में राज ठाकरे ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह को ट्विन टावर के रूप में दर्शाया है।
इस कार्टून में अरविंद केजरीवाल को जहाज के रूप में दिखाया गया है जो अमेरिकी वल्र्ड ट्रेड सेंटर की दोनों इमारतों पर हमला कर आगे बढ़ जाते हैं। इस कार्टून में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी दिखाया गया है, जो केजरीवाल के इस हमले को टीवी पर देख रहे हैं।
राज ठाकरे का यह कार्टून सोशल मीडिया में खूब शेयर किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस कार्टून से एक दिन पहले शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में भी बीजेपी की हार पर चुटकी ली थी।