आगे राज ने कहा कि अगर गठबंधन तोड़ना होता तो सिर्फ राज्य में ही नहीं बल्कि मुंबई महा पालिका और केंद्र में भी शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन टूटना चाहिए था। अगर मैं शिवसेना में होता तो एक महीने पहले ही गठबंधन तोड़ चुका होता।
बीजेपी नेता ने दी थी गठबंधन तोड़ने की जानकारी
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने आगे कहा कि उन्हें यह पहले से पता था कि बीजेपी शिवसेना से गठबंधन तोड़ने का फैसला ले चुकी है। राज ने कहा कि एक बीजेपी नेता ने इस बारे में उन्हों पहले ही जानकारी दे दी थी और कहा था कि उनकी पार्टी बहुत पहले ही यह निर्णय ले चुकी है।
राष्ट्रीय स्तर की पार्टी को महाराष्ट्र में दखल देने की जरुरत नहीं
राज ने कहा कि महाराष्ट्र को किसी के मदद की को कोई जरुरत नहीं। महाराष्ट्र इतना ताकतवर है कि वह खुद अपना ख्याल रख सकता है। मैं प्रदेश के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हूं। ठाकरे ने मतदाताओं से अपील करते कहा कि एक बार मनसे को सत्ता में आने का मौका देंगे तो मैं महाराष्ट्र को सबसे ताकतवर राज्य बनाउंगा। इस समय उन्होंने अपने ब्लू प्रिंट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं सत्ता में आने पर क्या करना होगा इस पर ज्यादा नहीं सोचूंगा क्योंकि इसके लिए मैंने यह पहले ही यह प्रारुप बनाया है।
बीजेपी को शर्म क्यों नहीं आई?
मनसे के विधायक राम कदम के बीजेपी में शामिल होने पर राज ठाकरे ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के अतुल भातखलकर और सदाशिव लोखंड़े ने मुझसे मनसे का टिकट मांगा था। मैंने तब यह बात नितिन गड़करी को बताई थी। लेकिन जब इस चुनाव में मेरे पार्टी के विधायक को मुझे बताए बिना पार्टी में शामिल किया इस पर बीजेपी को शर्म कैसे नहीं आई।
फिर से उत्तर भारतीयों के खिलाफ उगला जहर
राज ने फिर से उत्तर भारतीय लोगों के खिलाफ जहर उगला। ठाकरे ने कहा कि मेरी पार्टी सत्ता में आएगी तो बाहरी राज्यों से आनेवाले लोगों पर मेरी कड़ी नजर रहेगी। मुंबई पुलिस भर्ती के दौरान घटी घटना का उल्लेख करते हुए राज ने कहा कि अन्य राज्य के लोग यहां आकर हमारे युवकों की नौकरियां छीन लेंगे और हमारे युवक हार्ट अटैक से मरेंगे यह कदापि नहीं होने देंगे। सारे प्राइवेट सिक्योरिटी एजेन्सीज बंद कर एक ही सरकारी सिक्योरिटी एजेन्सी शुरू करेंगे।