पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rajdhani Express Coach Attendant Turned Mobile Thief

राजधानी एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट निकला मोबाइल चोर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुणे: पिछले तीन वर्षों से राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में कोच अटेंडेंट के रूप में कार्य करने वाला युवक यात्रियों के महंगे मोबाइल फोन पर हाथ साफ करता था। इस बीच उसने दर्जनों मोबाइल चोरी किए। मुंबई सेंट्रल जीआरपी के हत्थे चढ़े इस आरोपी के पास से दर्जनों मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मुंबई सेंट्रल जीआरपी के प्रभारी राजेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस में अटेंडेंट का कार्य करने वाले पिंटू प्रभाकर सरकार (25) व उसके साथी वशीम शेख को गिरफ्तार किया गया है। शेख दिल्ली का निवासी है। जीआरपी ने पहले सरकार को गिरफ्तार किया। उसके बाद मुंबई सेंट्रल में ही रहने वाले उसके साथी शेख को गिरफ्तार किया गया। शेख के घर से चोरी के 27 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जबकि सरकार के पास से चोरी के 10 मोबाइल फोन मिले हैं।


बदल देते थे ईएमआई नंबर :

त्रिवेदी के अनुसार ये चोरी के फोन का ईएमआई नंबर बदल देते थे। इससे फोन उपयोग में आने के बावजूद ट्रेस नहीं हो पाता था। पुराने फोन का ईएमआई नंबर बदलने के लिए उसे बैंकाक भेजते थे।
वहां से आने के बाद गिरोह के लोग उसे बेच देते थे। बरामद 37 मोबाइल फोन की कीमत 15 लाख बताई गई है।