पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Raju Shetti Is An Indian Politician And Member Of Parliament Of India

राजू शेट्ठी : इंजीनियरिंग छोड़ चुनी किसान, बने किसानो की सबसे बड़ी आवाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(गन्ने के खेत में खड़े सांसद राजू शेट्ठी की फाइल तस्वीर)
चुनावों के मद्देनजर शुरू की गई विशेष सीरिज Politicians@Maharashtra की अगली कड़ी में आज हम आप को मिलवाने जा रहे हैं महाराष्ट्र में किसानों के सबसे बड़े नेता के रूप में प्रसिद्ध हुए स्वाभिमानी किसान संगठन के संस्थापक सांसद राजू शेट्टी से।
पुणे। महाराष्ट्र में आगामी 15 अक्टूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दायर करने का काम शुरू हो गया है। 27 सितंबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन दायर कर सकते हैं। राजू शेट्ठी की पार्टी महाराष्ट्र में महायुति संग मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। हालांकिउन्हें कितनी सीटें मिलेंगी इस बात का निर्णय अभी तक नहीं हुआ है।

व्यक्तिगत जीवन
महाराष्ट्र के कोल्हापुर के शिरोल तहसील में 1 जून 1967 को एक किसान परिवार में जन्में राजू उर्फ देवप्पा अण्णा शेट्टी 'स्वाभिमानी किसान संगठन' के संस्थापक तथा अध्यक्ष हैं। राजू ने कोल्हापुर की हातकणगले सीट से सांसद हैं। शेट्टी किसानों के हित में किए गए आंदोलनों के लिए जाने जाते हैं। पश्चिमी महाराष्ट्र में गन्ना किसानों के हित में किए गए आंदोलन की वजह से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी।

राजू शेट्ठी एक इंजीनियर हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नौकरी करने की जगह किसानी करने का निर्णय लिया, जिसके चलते परिवार और गांववालों ने उनका खूब मजाक भी बनाया। किसानी के दौरान उन्होंने शुगर फेडरेशन द्वारा गन्ना किसानों के हितों के लिए एक आंदोलन किया। आंदोलन इस कदर सफल रहा कि थोड़े ही दिनों में राजू शेट्ठी की पहचान एक बड़े किसान नेता के रूप में होने लगी।

शरद जोशी के कहने पर ज्वाइन की राजनीति

राजू शेट्ठी जिस दौरान किसान आंदोलन में सक्रिय थे उस दौरान महाराष्ट्र में शरद जोशी का किसान संगठन सुर्खियों में था। राजू शेट्टी जोशी के संगठन से जुड़ गए और उन्होंने शुगर लॉबी द्वारा किसानों संग की जा रही लूट के खिलाफ आवाज उठाना शुरु किया। शेट्टी ने संगठन का काम बड़े लगाव से किया। उन्होंने पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में गांव के लोगों से व्यक्तिगत रूप में संपर्क बनाया। जिसके चलते उनकी पहचान पश्चिम महाराष्ट्र में सत्ताधारियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले पहले युवा कार्यकर्ता के रूप में हुई। इसके बाद शेट्ठी ने शरद जोशी की प्रेरणा से कोल्हापुर जिला परिषद का चुनाव लड़ा और बतौर सदस्य चुने गए। इसके बाद वह शिरोल विधानसभा सीट से विधायक बने। चुनाव के दौरान उनका नारा 'नोट भी दो और वोट भी' खूब प्रचलित हुआ।


स्वाभिमानी किसान संगठन की स्थापना की

शरद जोशी की स्वतंत्र भारत पार्टी ने 2004 में बीजेपी-शिवसेना के गठबंधन को समर्थन दिया। इस बात से नाराज राजू शेट्टी ने पार्टी से बाहर होकर 'स्वाभिमानी किसान संगठन' नाम से नई पार्टी की स्थापना की। उस समय शेट्टी सेक्युलर नेता के तौर पर जाने जाते थे। स्वाभिमानी किसान संगठन ने शुरूआत से ही शरद जोशी के किसान संगठन की तर्ज पर काम करना शुरू किया। स्वाभिमानी ने किसानों के हित में गन्ना आंदोलन, दूध आंदोलन तथा
प्याज आंदोलन किए।

गन्ना आंदोलन के चलते मिली सुर्खियां
राजू शेट्टी 2002 में पश्चिमी महाराष्ट्र में गन्ना किसानों को दिए जाने वाले दाम के लिए किए गए आंदोलन की वजह से सुर्खियों में आए। इसके बाद हर साल स्वाभिमानी की ओर आंदोलन किया गया। साल दर साल किए गए आंदोलनों से किसान राजू शेट्टी की पार्टी से जुड़ते गए और इस तरह उनकी पार्टी महाराष्ट्र में किसानों की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। स्वाभिमानी किसान संगठन ने सत्ताधारी कांग्रेस-एनसीपी के विरोध में कई आंदोलन किए। पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में संगठन की ताकत बढ़ाने का काम राजू शेट्टी ने किया है। गन्ना आंदोलन के दौरान उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा।
लोकसभा चुनावों में थामा महायुति का दामन
हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में शेट्ठी ने मोदी लहर को भांपते हुए महायुति(शिवसेना-बीजेपी) संग गठबंधन किया। उन्होंने अपने इस गठबंधन को विधानसभा चुनावों में भी जारी रखने का निर्णय लिया है। लोकसभा चुनावों के दौरान मोदी के समर्थन में उन्होंने कई प्रचार सभाओं को भी संबोधित किया। सरकार बनने के बाद प्याज के दामों को लेकर आंदोलन की भी चेतावनी दी थी।
महायुति टूटी तो 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी
महाराष्ट्र में महायुति के घटक दल स्वाभिमानी किसान संगठन के नेता राजू शेट्टी ने कहा है कि शिवसेना और बीजेपी गठबंधन कदापि टूटना नहीं चाहिए। शेट्टी का मानना है कि अगर गठबंधन टूटता है तो स्वाभिमानी किसान संगठन महायुति से बाहर होकर 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
आगे की स्लाइड में देखिए सांसद राजू शेट्ठी की कुछ और दिलचस्प तस्वीरें ...