पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ramdas Athawle Join Hand With Udhav Very Soon

शिवसेना-बीजेपी के अलग होने की खबरों पर सक्रिय हुए घटक दल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और आरपीआई नेता रामदास आठवले की फाइल तस्वीर।
मुंबई। बीजेपी और शिवसेना के बीच सीटों को बंटवारे को लेकर अब तक कोई हल नहीं निकला है। सूत्रों की माने तो शिवसेना अकेले दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी करना शुरू कर दी है। शिवसेना कुछ घटक दलों को अपने पक्ष में करने की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में आज शिवसेना प्रमुख से आरपीआई अध्यक्ष रामदास आठवले की मुलाकात हुई।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज आरपीआई नेता रामदास आठवले से अपने आवास मातोश्री पर सुबह 10 बजे मुलाकात कर चुनाव तैयारियों पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक ठाकरे ने आठवले को महायुति के फॉर्मूले के बारे में जानकारी दी है। अगर शिवसेना और बीजेपी अपने अलग-अलग चुनाव लड़ती है तो आरपीआई नेता रामदास आठवले शिवसेना के साथ खड़े नजर आ सकते हैं।
आठवले को महायुति संग जोड़ने वाले स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे थे, इसलिए वे शिवसेना का साथ दे सकते हैं। बीजेपी द्वारा केंद्र में मंत्री पद नहीं मिलने से आठवले पिछले कुछ दिनों से नाराज दिखाई दे रहे हैं।